मोबाईल मेडिकल यूनिट बस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपचार भटगांव में लगा शिविरI
September 01, 2022
0
सूरजपुर/जरही/भटगांव:- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मेडिकल मोबाइल यूनिट बस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। आज भटगांव क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस पहुंच कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
इसी तरह मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में शिविर लगाया गया जिसमें 85 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया एवं दवाई का वितरण किया गया। जिला शहरी अधिकरण सूरजपुर के सिटी मिशन मैनेजर आभा एक्का ने बताया कि 2 सितंबर 2022 को भटगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 में सुबह 8 से शाम 3 बजे तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप, लैब टेस्ट एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
मोबाईल मेडिकल यूनिट बस में विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट किये जा रहे है, जिसमें खून, मल मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाइफाईड की जॉच कुशल लैब टेक्नीशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जा रही है। ईसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण भी इसमें उपलब्ध हैं। मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीश्यिन, फर्मासिस्ट सहित नर्स विभिन्न वार्ड में पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है।
Tags
Share to other apps

